जिला बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्टिन कुल्लू ने महिला अधिवक्ताओं को उनके हक और अधिकार को लेकर एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।