सेरानगला में लाखों रुपए की लागत से बनाए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखंड मुख्यालय पर लिखित शिकायत सौंपते हुए निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।