गुलाना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सांदीपनि विद्यालय में "विवेकानंद संगोष्ठी" का आयोजन किया गया। युवा दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाजापुर जिला महाविद्यालय प्रमुख राज सोनी और विभाग छात्रा प्रमुख मोहिनी कासिया मौजूद रहे।