शाजापुर: ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग से उठा जहरीले धुएं का गुब्बार, क्षेत्रवासियों का फूटा गुस्सा <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शाजापुर शहर के ट्रेचिंग ग्राउंड में रविवार को कचरे के ढेर से उठते धुएं ने आसपास के क्षेत्रों में परेशानी बढ़ा दी। सुबह से हल्का धुआं निकल रहा था, लेकिन शाम करीब 4 बजे काले धुएं का घना गुबार आसमान में फैल गया। जहरीले धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और घुटन की शिकायत हुई। रहवासियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए