शाहजहांपुर: शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन पूरी तरह तैयार: पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि आज रात से ही शिवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाएगा। पटना देवकली मंदिर सहित जनपद के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है