फोन पे कर्मचारियों ने वेतन कटौती पर किया प्रदर्शन, 3 महीने की सैलरी काटने का आरोप, IRTP सिस्टम खत्म करने की मांग
Sadar, Allahabad | Apr 1, 2026
प्रयागराज शहर और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले फोन पे कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिविल लाइंस के धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को सामने रखा और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।