रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के ठेकपुरा गांव में स्थित राम जानकी मंदिर महावीर स्थान में रामनवमी के मौके पर ठेकपुरा गांव हरे राम,हरे कृष्ण के धुन से गुंजायमान रहा।मंदिर परिसर में सर्वप्रथम अखंड मानस का आयोजन किया गया।अखंड मानस के समापन के बाद अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।