ग्वालियर गिर्द: ससुरालियों की प्रताड़ना से नवविवाहिता ने फांसी लगाई, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
तिघरा क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की मौत के बाद परिवार के लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है। खास बात यह है कि मृतका युवती की 3 साल पहले शादी हुई थी लेकिन उसे पति, देवर मुकेश और भाभी परेशान करते थे।युवती संगीता ने अपनी परेशानी पिता को बताई थी इसके बाद पिता उसे घर ले आए थे।पिता का आरोप है कि ससुराली उसकी गैर मौजूदगी में घर आए और संगीता के साथ मारपीट की।