पन्ना: वन विभाग की तानाशाही से सिरस्वाहा के सैकड़ों परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार ।
Panna, Panna | Jul 23, 2024 पन्ना जिले की ग्राम पंचायत सिरस्वाहा के सैकड़ों किसान वन विभाग की तानाशाही से परेशान है। किसानों ने आज परिवार सहित पन्ना कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंप कर तानाशाही की दास्तान सुनाते हुए बताया कि वह सन 1965 से जिस राजस्व भूमि में काबिज हैं, उसे वनकर्मी किसानों से छीन रहे हैं।