पन्ना: देवपुर प्राथमिक शाला में स्कूल में बच्चों के साथ छुआछूत और भेदभाव के मामले की एकतरफा जांच के विरोध में DM से की शिकायत।
Panna, Panna | Jul 23, 2024 पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिष्टा के देवपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानाध्यापक सीताराम अहिरवार पर बसोर समाज के बच्चों के साथ छुआछूत और भेदभाव करते हुए क्लास में अन्य बच्चों से अलग बैठाने, स्कूल में झाड़ू लगवाने, शौचालय में पानी डलवाने एवं मध्यान भोजन दूर से देने के आरोप लगे थे।