मथुरा: वृंदावन में ठाकुर बैकुंठनाथ ने कांच के विमान पर आरूढ़ होकर भक्तों के साथ खेली होली
श्री गोदा हरिदेव मंदिर दिव्यदेश के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत शनिवार दोपहर को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर होलिकोत्सव मनाया गया। ठाकुर बैकुंठनाथ कांच के विमान पर सवार होकर भक्तो के साथ होली खेलने निकले। श्वेत वस्त्रादि धारण किए ठाकुजी के सेवायतों ने सोने चांदी की पिचकारी से भक्तों पर प्राकृतिक रंगों की बौछार से सराबोर कर दिया, वही भक्तगण आनंदित हो उठे