कोटड़ा: सायरा पुलिस ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर गहने लूटने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kotra, Udaipur | Oct 6, 2024 पुलिस ने आरोपी कैलाश, ललित व सुरेश गमेती तीनों आरोपियों को रोयड़ा के घने जंगलों में घेरा डालकर दबोचा, पुलिस ने डॉग स्क्वायड व FSL टीम की मदद से जुटाए साक्ष्य, मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल भी पहुंचे मौके पर। आरोपी पुष्पा गमेती को मृत समझकर मौके से हो गए थे फरार। पुष्पा गमेती की हालत अभी बताई जा रही है स्थिर।