लाडपुरा: कोटा में ड्यूटी जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, जखोड़ा पंचायत में एलडीसी थी
Ladpura, Kota | Jan 22, 2026 कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसा हो गया। रायपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।