सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत मोहन आहूजा स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुआ। रविवार को 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 5 से 7 दिसंबर तक चले इस आयोजन में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग ढाई सौ बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने भी खेल में विशेष रुचि दिखाई।