उतरौला: उतरौला नगर में स्थित आर ए इंटर कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
उतरौला/बलरामपुर उतरौला तहसील अंतर्गत बुधवार को दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर में स्थित एचआरए इंटर कॉलेज में शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन बड़े ही शानदार ढंग से किया गया। खेल प्रारम्भ से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमे संचालक, गेम्स एंड स्पोर्ट्स कोच महताब आलम ने सभी प्रतिभागियों को शतरंज के नियमों से अवगत कराया तथा पूरी जानकारी दी गई।