गिरिडीह: तिसरी थाना: थम्भाचक के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार शाम 4 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक का इंजन खुलकर अलग हो गया।