इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र के मिडास कैफे के बाहर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 6, 2024 इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित मिडास कैफे के बाहर से एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसमें आरोपियों से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया है। वही बताया जा रहा है फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है।