एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन दुबई में 7 से 14 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सुखदेव केंवट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। वहीं 400 मीटर दौड़ में सुखदेव ने चौथा स्थान प्राप्त किया।