बदायूं के कछला गंगा घाट पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर नेचर एण्ड बर्ड फेस्टिवल 2026 का भव्य रूप से आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति बदायूं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।