परसमनिया में अज्ञात वाहन ने टहल रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल भेजा गया
परसमनिया गांव में खाना खाकर टहल रहे युवक दान बहादुर सिंह को अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए निकल गया । एक्सीडेंट में युवक दान बहादुर गंभीर घायल हो गया । परिजन ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए घायल दान बहादुर को बुधवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।