अमरिया के पिंजरा वमनपुरी में 128वें सालाना उर्स के मौके पर सूफियाना रूहानियत के साथ अदब का शानदार संगम बुधवार की रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक देखने को मिला। हज़रत अब्दुल कुद्दूस शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलैह और हज़रत सैयद मियाँ रहमतुल्लाह अलैह के उर्स पर ऑल इंडिया मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। आए नामचीन शायरों ने अपने कलाम से महफ़िल में जान फूंक दी।