शाहपुर: महाशिवरात्रि भोपाली मेला अलर्ट: गुफा मंदिर की चट्टानों में दरार, ऊपर से प्रवेश पूर्णतः बंद, सीमित दूरी से होंगे दर्शन।
Shahpur, Betul | Feb 10, 2026 आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध भोपाली मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार सुबह 11 बजे सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए प्रशासन ने गुफा मंदिर की चट्टानों में आई दरारों को देखते हुए ऊपरी रास्ते से प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान शाहपुर एसडीएम ने निरीक्षण किया।