कलेक्टर के निर्देशानुसार म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में आज छिंदवाड़ा नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर-48 शंकर नगर परतला छिंदवाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जन अभियान परिषद की परामर्शदाता सुश्री लता नागले ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।