बांसी माघ मेला मैदान मैरिज हॉल में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय बौद्धचार्य एवं महिला उपसिका प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार शाम लगभग 5 बजे समापन कर दिया गया। इस शिविर के माध्यम से 55 लोगों ने बौद्धाचार्य और 46 महिलाओं ने महिला उपासना की उपाधि ग्रहण की। मुख्य अतिथि दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयसेन बौद्ध मौजूद रहे।