अकरोली में मंगलवार दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सरसों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को उत्तम उपज और अधिक मुनाफा प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के दौरान कोहिनूर सरसों की खेती से अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। गांव के किसान हरज्ञान सिंह ने सबसे अधिक सरसों की पैदावार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।