बरेली में झमाझम बारिश, स्कूलों में छुट्टी, 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी।खराब मौसम के चलते आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सुबह-सुबह अभिभावकों के फोन पर मैसेज आया तो छुट्टी की जानकारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 86.4 मिमी बारिश हुई।