बालाघाट: आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं बेरोजगार, मध्यान्ह भोजन से हटाई गईं, जनसुनवाई में कलेक्टर से रोजगार की मांग
आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं, जो शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बना रही थीं, कार्य से हटाए जाने के बाद बेरोजगारी का सामना कर रही हैं। पीड़ित महिलाएं 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचीं और रोजगार पुनः दिलाने की गुहार लगाई। वंदना उके ने दोपहर करीब 1 बजे बताया कि उनका समूह भटेरा व बूढ़ी क्षेत्र की स्कूलों में कार्य कर रही थी