वाराणसी में माघ पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान
वाराणसी में माघ पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान वाराणसी में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्त गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य में लीन नजर आए।