मनसाही: पुलिस ने गुप्त सूचना पर हत्या के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मनसाही में पुलिस ने गुप्त सूचना पर मनसाही थाना कांड संख्या 126/2024 तहत दर्ज हत्या के कांड मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर मनसाही पुलिस ने रविवार की दोपहर लगभग 03 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर मिथुन उर्फ तनवीर पिता बौका उर्फ वाहिद साकिन हवामहल शरीफगंज पूरब टोला थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार किया है।