महेशपुर: महेशपुर-नारायणगढ़ गांव में घर में घुसा पिकअप, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के नारायणगढ गांव में बीते शुक्रवार की देर रात को एक तेजरफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसा. जानकारी के अनुसार बारूद ढोने वाले तेजरफ्तार पिकअप वैन संख्या एचआर 38 एम 0194 महेशपुर की और से पाकुड़िया की ओर जा रहा था. इसी दौरान महेशपुर- नारायणगढ़ गांव समीप अनियंत्रित होकर एक घर में अचानक जा घुसा.