इटमा निवासी राजेंद्र वर्मा अपने साथियों के साथ होली खेलने दूसरे गांव जा रहा था । मुख्य मार्ग में चलती हुई ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई । एक्सीडेंट में ऑटो चालक राजेंद्र वर्मा गंभीर घायल हो गया । ऑटो सवार साथियों ने घायल राजेंद्र को सतना जिला अस्पताल लाकर दवा इलाज कर रहे हैं । गुरुवार की दोपहर 1230 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल राजेंद्र से पूछताछ कर रही है ।