अरवल: सड़क दुर्घटना में ढाई साल की बच्ची की मौत, विधायक प्रतिनिधि ने दी सांत्वना
Arwal, Arwal | Apr 4, 2025 जयपुर गांव में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ढाई वर्षीय बच्ची स्वीटी कुमारी की मौत हो गई। मृतका के पिता अरविंद दास के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे विधायक महानंद सिंह के प्रतिनिधि शोएब आलम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी