औरैया: पीपरपुर गांव में मामूली बात को लेकर परिवार के लोगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट
फफूंद थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर परिवार के दो लोगों ने मारपीट की है। दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस से पहुंचे पीड़ित का डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई है।