इचौली गांव का रहने वाला 32 साल का दिनेश पांडे शादी में शामिल होने के लिए गया था जो शनिवार की देर रात वापस बाइक से लौट रहा था।मेडिकल कॉलेज के पास वाहन ने टक्कर मार दिया।लगभग 25 मीटर दूर जाकर गिरे दिनेश की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया जहां पर सूचना पर उनके परिवार के लोग पहुंचे हैं।पुलिस सीसीटीवी के जरिए अज्ञात वाहन की खोज में जुट गई।