ग्वालियर गिर्द: मुरैना पुलिस के आरक्षकों ने सपा में युवतियों को छेड़ा,विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का मामला
ग्वालियर शहर की विश्वविद्यालय पुलिस ने मुरैना पुलिस के यातायात विभाग में काम करने वाले तीन आरक्षकों के खिलाफ छेड़खानी मारपीट और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुरैना एसपी को पत्र भी लिखा गया है और संबंधित आरक्षकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।