मुरैना नगर: सिंगल बस्ती के पास रेलवे ट्रैक पर मजदूर का शव मिला, ट्रेन हादसे में मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना शहर के GRP थाना क्षेत्र की सिंगल बस्ती के पास आज रेलवे ट्रैक पर एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान लल्लू बसई गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू तोमर के रूप में हुई,जो उत्तमपुरा में रहकर मजदूरी के लिए घर से निकला था।GRP पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।घटना से गांव में शोक है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है,पुलिस की जांच जारी है।