बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के डुहीमुसी चट्टी पर बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों एक मिठाई की दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा गैस का सिलेंडर भी फट गया। जिसके कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।पीड़ित दुकानदार भृगुनाथ ने बृहस्पतिवार के दिन बताया कि आग लगी की घटना में काफी नुकसान हुआ है।फायर ब्रिगेड में किसी तरह से आग पर काबू पाया।