कुडू: कुड़ू चेटर मोड़ पर बाइक-टेम्पो की टक्कर में तीन स्कूली बच्चों समेत छह घायल, पांच रिम्स रेफर
नेशनल हाईवे-33 कुड़ू–रांची मुख्य पथ पर कुड़ू थाना क्षेत्र के चेटर मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक और टेम्पो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।