मोहनिया: कुदरा में एसएफसी गोदाम के मजदूरों ने बोड़ा लदाई शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम के मजदूरों द्वारा बोड़ा लदाई शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर किया हड़ताल। उनका कहना है कि जितना रुपया सरकार देती है उससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कई बार सरकार को अल्टीमेटम दिया गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं किया जा सका है।