पिछोर: ग्राम ढला में जन जागरूकता यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से किया गया स्वागत
पिछोर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढला में आज बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जन जागरूकता यात्रा का फूल माला से सम्मान स्वागत किया गया और वहीं पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी का पिछोर नगर से लेकर सिरसौद मार्ग पर जगह-जगह ग्रामीण लोगों द्वारा डीजे एवं बैंड बाजे के साथ फूलमाला से जगह-जगह फूल बरसा कर एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।