मिलक: तिराह गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Jan 27, 2025 कोतवाली मिलक क्षेत्र के तिराहा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो चालक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना सोमवार की सुबह 11:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी लेकर CHC मिलक के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अब घायल का उपचार जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।