सामरी कुसमी: सामरी कुसमी में बस पलटने से 9 लोगों की हुई मौत, ड्राइवर ने कहा- बस का ब्रेक फेल हो गया था, पुलिस जांच में जुटी
सामरी कुसमी : छत्तीसगढ़ और झारखंड सीमा पर ओरसा बंगला धाराघाटी पर रविवार अपराह्न 3:00 बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी,गंभीर हालत में 19 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर गया था, जहां इलाज के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया है, यह सभी पारिवारिक खान-पान के लिए बलरामपुर जिले से झारखंड के लोधगांव जा रहे थे!