रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-30 पर ग्राम महुड़र मोड़ के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही एक यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री बाराती थे, जो ग्राम ककलपुर से ग्राम ऐरा बारात लेकर लौट रहे थे। बस कृष्णा बस सर्विस की बताई जा रही है।