बड़हिया: बीरुपुर क्षेत्र के निजामपुर टाल में करंट लगने से 44 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत
बीरुपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर टाल में विद्युत करंट लगने से 44 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई. घटना गुरुवार अपराह्न 12:35 बजे की है मृतक की पहचान निजामपुर गांव के रहने वाले देवनाथ महतो के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक बोरिंग का मोटर स्टार्ट करने के क्रम में दिव्यांग विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया.