कोरांव: चांदी में घास लेकर घर लौट रहे अधेड़ व्यक्ति की नहर में डूबकर हुई मौत, सीएचसी कोरांव के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
कोरांव थाना क्षेत्र के चांदी गांव में रविवार शाम एक व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना टीकर रजबहा में हुई, जहां 47 वर्षीय लाल बाबू पुत्र विजय कुमार की डूबने से जान चली गई। लालबाबू अपनी पत्नी पार्वती के साथ खेत से पशुओं के लिए घास लेकर घर लौट रहे थे। घर से लगभग सौ मीटर दूर टीकर रजबहा पार करते समय लालबाबू पानी में गिर गए।