आरा: पुरदीलगंज गांव में जमीन विवाद और फोन पर गाली-गलौज को लेकर युवक घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jan 2, 2026 गीधा थाना क्षेत्र के पुरदीलगंज गांव में जमीन विवाद और फोन पर गाली गलौज के विवाद को लेकर सनोज कुमार यादव ने अपने पिता के साथ मिलकर रवीश कुमार यादव को लाठी डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीट कर घायल कर दिया घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है