चूरू: बारिश के बाद नैचर पार्क के सामने और शहर के निचले इलाकों में भरा पानी, लोगों को हुई परेशानी
Churu, Churu | Jun 2, 2025 चूरू शहर में सोमवार को हुई बारिश के बाद नैचर पार्क के सामने सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश से हालांकि गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर की सड़के दरिया बन गई। जिससे वाहन चालकों व बाइक सवारों को काफी परेशानी हुई। कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे भी पानी एकत्रित हो गया। जिससे सरकारी ऑफिस में काम आये लोगों को परेशानी हुई।