होमगार्ड कार्यालय नर्मदापुरम में गुरुवार को करीब 4 बजे एक विशेष बोरवेल रेस्क्यू मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें बोरवेल में कोई बच्चा गिर जाता है तो उसे सुरक्षित बाहर निकालने की सभी तैयारियों और तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। इस मॉकड्रिल में होमगार्ड एसडीआरएफ की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई और रेस्क्यू प्रक्रिया की पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया।