बिहार: नालंदा में भीषण तूफान: मरने वालों के प्रति दुख व्यक्त, पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2025 बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे मीडिया से रूबरू होते हुए आपदा से हुई मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा की इस भीषण आपदा से कई लोगों की मौत हुई है उनके प्रति हमारी सरकार संवेदन शील और सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए अपना खजाना खोल दिया है।