बेनीपुर: शिवराम गांव के निकट सोमवार रात दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल
स्थानीय लोगों की सूचना पर बहेड़ा पुलिस पहुंच दोनों गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौरी सोमवार रात दस बजे घटना की पुष्टि करते हुए कहा दोनों गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए दरभंगा भेजा गया है।